Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या मामला:धनबाद में दो गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तलवार और अन्य सामान बरामद


धनबाद के बरवाअड्डा में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी दी। यह घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे हुई। घोसकोडीह निवासी दौलत राम राजगंज बाजार जा रहे थे। निरसा के निश्चयपुर में त्रिवेणी महतो और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपियों पर मृतक के परिवार को जान से मारने और नक्सलियों से संबंध होने की धमकी देने का भी आरोप है। बरवाअड्डा पुलिस ने जांच के बाद त्रिवेणी महतो (52) और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो (48) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी पर घटना में इस्तेमाल बाइक, खून लगी तलवार, खून लगा शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles