Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई के पतौना चौक पर बुजुर्ग की मौत:पहचान नहीं हो सकी,घटनास्थल पर कुछ दवाइयां बिखरी मिलीं


जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के पास मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक बुजुर्ग की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने और इलाज की व्यवस्था करने का प्रयास किया था। बुजुर्ग खैरमा की ओर से पैदल आ रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग खैरमा की ओर से पैदल आ रहे थे। पतौना चौक पहुंचते ही वह अचानक सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर मलयपुर थाना के एएसआई सुनील कुमार और डायल-112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने सफेद शर्ट और नीले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ था। घटनास्थल पर कुछ दवाइयां भी बिखरी मिलीं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि भीषण गर्मी या हार्ट अटैक के कारण बुजुर्ग की मौत हुई होगी। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles