Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:एक घायल, परिजन ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन


जमुई जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एनएच 333ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर बसैया गांव के पास हुई। मृतक युवक पतम्बर गांव निवासी स्वर्गीय पवन मंडल का छोटा बेटा था। वह अपने दो साथियों अमित कुमार और किरणदेव के साथ बाइक से जमुई जा रहा था। बसैया गांव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी हादसे में बाइक पर पीछे बैठा एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक युवक अपने बड़े भाई के साथ गांव में एक निजी विद्यालय चलाता था। एक घंटे तक आवागमन बाधित इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बसैया के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles