Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में अतिक्रमण अभियान के विरोध में बाजार बंद:दुकानदारों ने SDM को लेटर सौंप पार्किंग व्यवस्था की मांग की


जमुई में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शुक्रवार को शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कचहरी चौक से महाराजगंज चौक तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे बाजार क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यवसायियों ने नगर परिषद की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा और एसडीएम सौरव कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। लगाए गए फोल्डिंग प्लास्टिक भी तोड़ दिए गए कपड़ा व्यवसायी विकास कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कई दुकानों के सामने लगे सेंटर, छज्जे और बारिश से बचाव के लिए लगाए गए फोल्डिंग प्लास्टिक भी तोड़ दिए गए। इससे दुकानदारों में भारी नाराजगी है। अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जा सकता उन्होंने मांग की कि प्रशासन दुकानदारों की समस्याओं को समझते हुए दुकान के आगे नाले के पीछे तक वाहन खड़ा करने के लिए सीमित जगह उपलब्ध कराए, ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित सीमा से आगे अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जा सकता है। गुरुवार को चले अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसी घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यवसायियों ने बाजार बंद कर अपना आक्रोश जताया और प्रशासन से उचित समाधान की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles