Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में करंट लगने से 42 वर्षीय महिला की मौत:लोहे का गेट बंद करते समय बिजली के तार से लगा झटका


जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुवा इलाके में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय मरनी देवी, पति चरित्र मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल जमुई ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने पहुंचाया सदर अस्पताल मृतका के भतीजे मोहित कुमार ने बताया कि उनकी बुआ घर का लोहे का गेट बंद कर रही थीं। इसी दौरान गेट के ऊपर से गुजर रहा एक कटा हुआ बिजली का तार गेट के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे गेट में करंट दौड़ गया। जैसे ही उन्होंने गेट को छुआ, उन्हें जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। महिला के गिरते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसकी पुष्टि की। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिजली के कटे हुए तार के लोहे के गेट के संपर्क में आने से हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles