Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में गेहूं की फसल में आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; 10 बीघा फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग


जमुई जिले के संगथू और मिसिरबीघा इलाकों के बहियार में मंगलवार दोपहर गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। यह घटना दोपहर लगभग एक बजे हुई, जिसमें करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने तेज गर्मी या किसी चिंगारी को आग का संभावित कारण बताया है। आग की सूचना मिलते ही किसान अपने खेतों की ओर दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे उस पर काबू नहीं पा सके। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को जलने से बचाया जा सका। इस अग्निकांड में कई किसानों को भारी क्षति हुई है। प्रभावित किसानों में सागर महतो की लगभग ढाई बीघा, रामदास महतो की 18 कट्ठा, मदन महतो की 15 कट्ठा, गणेश महतो की 10 कट्ठा, पद्दू महतो की 10 कट्ठा, सुरेश महतो की 12 कट्ठा, गरीब महतो की 12 कट्ठा, एक अन्य सुरेश महतो की 20 कट्ठा, उत्तम महतो की 10 कट्ठा और टरन महतो की 10 कट्ठा फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए।

Spread the love

Popular Articles