Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाईटेंशन में शॉट सर्किट से लगी गेहूं खेत में आग:शेखपुरा में 4 किसानों की 3 बीघा फसल जली,1लाख से अधिक का नुकसान


शेखपुरा के हथियावा गांव में शनिवार को मिल्की खंधा स्थित गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों की तीन बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान पप्पू कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिससे फसल में आग लग गई। इस अग्निकांड में मनोज सिंह, पारसनाथ सिंह, सियाराम सिंह और निवास सिंह नामक किसानों को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही शेखपुरा अग्निशमन केंद्र से दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। सब अधिकारी सौरव कुमार, सुधीर कुमार, पंकज कुमार और शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से आसपास के खेतों में लगी गेहूं की फसल को जलने से बचाया जा सका। घटना के बाद पीड़ित किसान मायूस हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles