Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में छात्र से छेड़खानी पर अभाविप का विरोध मार्च:बांका में गांधी चौक पर प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की


जमुई में एक छात्र के साथ हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बांका इकाई ने प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मार्च का नेतृत्व अभाविप के जिला संयोजक राजन सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। जिला संयोजक राजन सिंह ने बताया कि संगठन विद्यार्थियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों में हमेशा आवाज उठाता रहा है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी घटना में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच और नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस आक्रोश मार्च में कॉलेज मंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंश राज, नगर सह मंत्री ऋषभ कुशवाहा, मिथुन कुमार, ललिता, त्रिशा, श्वेता सिन्हा, प्रीति कुमारी और राजीव कुमार रंजन शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles