Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में जमीन विवाद पर तलवार से हमला, 3 घायल:चाचा पर भाई, भतीजे और भतीजी पर हमले का आरोप, पिता की हालत गंभीर


जमुई में जमीन विवाद को लेकर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कार्तिक रविदास, उनके पुत्र कुंदन कुमार और पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। घायलों में कार्तिक रविदास की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांय गांव की है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। जमीन पर खेती करने को लेकर हुआ विवाद घायल कुंदन कुमार ने बताया कि वे लोग एक जमीन पर बटाईदार के रूप में खेती करते हैं। उनके अनुसार, उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है। इसी जमीन को लेकर उनके चाचा बैद्यनाथ दास विवाद करने लगे। कुंदन का आरोप है कि विवाद का विरोध करने पर बैद्यनाथ दास ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पिता कार्तिक रविदास और बहन गुड़िया कुमारी घायल हो गए। कुंदन कुमार भी हमले में घायल हुए हैं। घटना के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजन उनके बेहतर इलाज को लेकर परेशान हैं। पुलिस की कार्रवाई का इंतजार जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में घायलों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles