Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में 2 बाइकों की टक्कर में 3 घायल:एक गंभीर घायल पटना रेफर, डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे तीनों


जमुई में शनिवार रात मलयपुर थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक घायल, पवन कुमार, की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे तीनों घायलों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट गांव निवासी माया देवी, उनकी बेटी निशा कुमारी और पवन कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जमुई शहर से डॉक्टर को दिखाकर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब उनकी बाइक बाबा ढाबा के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया। मलयपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles