Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (5 फरवरी, 2026) से शनिवार (7 फरवरी, 2026) तक तीन दिनों के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के साथ वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही वह जम्मू कश्मीर के राजनीतिक नेतृत्व से बातचीत करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन भी करेंगे.

अधिकारियों ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (5 फरवरी, 2026) की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और उसी दिन वे जम्मू स्थित लोक भवन में राजनीतिक नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे.

कठुआ के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का करेंगे दौरा

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे. इसके बाद वह केंद्र शासित प्रदेश में समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए जम्मू में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री के साथ समीक्षा बैठक में ये अधिकारी होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय सुरक्षा बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियों और केंद्र शासित के शीर्ष नागरिक और पुलिस विभाग की वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की अमित शाह करेंगे शुरुआत

वहीं, शनिवार (7 फरवरी, 2026) को अमित शाह जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां उम्मीद है कि वह दिन में बाद में छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होने से पहले कई विकास परियोजनाओं की उद्घाटन भी करेंगे.

यह भी पढ़ेंः ‘दबाव में हैं PM मोदी, किसानों का खून-पसीना सरकार ने…’, INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल



Source link

Spread the love

Popular Articles