Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जयराम महतो का अनोखा विरोध प्रदर्शन:सत्र में दिखे खास संदेश वाली‎, टी-शर्ट पर छात्रों के प्रमुख सवाल थे


मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का मुद्दा विधायकों के पहनावे और पोस्टरों के जरिए सदन से लेकर सोशल मीडिया तक गरमाया रहा। भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव और डुमरी विधायक जयराम महतो का अनोखा विरोध प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा। नीरा यादव अपनी साड़ी पर काले रंग का एक विशेष पोस्टर चिपकाए नजर आईं। इस पोस्टर पर एकजुटता दर्शाती एक मुट्ठी की तस्वीर बनी थी, जिसपर लिखा था 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करो। नीरा यादव का यह अनोखा अंदाज सीधे तौर पर सड़क पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और छात्रों की आवाज को सदन के पटल पर उठाने का जरिया बना। जयराम की टी-शर्ट पर छात्रों के प्रमुख सवाल थे: दूसरी ओर, अपनी धारदार शैली के लिए चर्चित डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो एक विशेष प्रिंटेड टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उनकी टी-शर्ट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा संदेश छात्रों के आक्रोश और मुख्य मांगों को रेखांकित कर रहा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles