Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जया बच्चन ने कोलकाता में ममता बनर्जी से की मुलाकात , क्या हैं इसके मायने

जया बच्चन ने कोलकाता में ममता बनर्जी से की मुलाकात , क्या हैं इसके मायने

खास बातें

Jaya Bachchan Meet Mamata Banerjee: विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद विपक्ष के नये सिरे से एकजुट होने की चर्चा के बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की. जया बच्चन दोपहर में तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन के साथ बनर्जी के आवास पर पहुंचीं.

नंदा ने हार के लिए ममता को ठहराया था जिम्मेदार

बैठक में बच्चन की ममता बनर्जी के साथ क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है. इस मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने कोलकाता दौरे के दौरान चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि लोग ममता को नहीं चाहते थे.

चुनाव परिणाम के बाद कोलकाता गये थे अखिलेश यादव

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद, नंदा के बयानों ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 2 सहयोगियों के बीच दूरी को लेकर अटकलों को हवा दे दी थी. हालांकि, बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे आने के कुछ ही समय बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कोलकाता गये थे और ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसे चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल प्रमुख के प्रति एकजुटता दिखाने के तौर पर देखा गया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jaya Bachchan Meet Mamata Banerjee: क्या हैं जया बच्चन की मुलाकात के संकेत?

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो से जया बच्चन की यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि हाल में समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा सार्वजनिक आलोचना किये जाने के बावजूद दोनों विपक्षी दलों के बीच संवाद के रास्ते अब भी खुले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें

440 करोड़ पर किसका हक? कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैंक से मांगी TMC के खातों की जानकारी

महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

चुनाव आयोग पहुंचा तृणमूल का ‘सिंबल’ युद्ध, 10 बागी विधायक दिल्ली में, ममता बनर्जी बोलीं- गद्दार हमेशा गद्दार ही रहेंगे

अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles