Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जल्ला हनुमान मंदिर में अब होगी नवग्रह शांति पूजा:आज नवग्रह मंडप में 9 ग्रहों की होगी स्थापना, महाबलीपुरम से मंगाई गई मूर्तियां


पटना के जल्ला हनुमान मन्दिर में नवग्रह पूजा की सुविधा मिलेगी। आज मूर्तियों की स्थापना होगी। मन्दिर परिसर में नवग्रह मंडप बनाकर वेदी पर 9 ग्रहों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक ग्रह की अलग-अलग मूर्ति, जो कसौटी पत्थर की है, महाबलीपुरम से मंगायी गई है। इस वेदी पर श्रद्धालु स्थापना के बाद ग्रह शान्ति और ग्रह-पूजन कर सकेंगे। महावीर मंदिर स्थान न्यास समिति की ओर से इसे संचालित किया जाएगा। देखिए जल्ला हनुमान मन्दिर की तस्वीर… एक वेदी पर विभिन्न दिशाओं में मूर्तियां स्थापित होगी कल पंचांग-पूजा, मंडप-पूजा और मूर्तियों का अधिवास किया गया। आज एक वेदी पर विभिन्न दिशाओं में मूर्तियां स्थापित कर पूरे नक्षत्र-चक्र की भी स्थापना होगी। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि, ‘इस इलाके के लोगों को अब नवग्रह पूजा कराने में सहुलियत हो जाएगी। महावीर मन्दिर पटना के शोध पदाधिकारी पंडित भवनाथ झा की देखरेख में यह स्थापना होगी। नवग्रह मूर्तियों की स्थापना के मौके पर भी काफी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे।’ पिछले साल महावीर मंदिर में हुई थी नवग्रह मंडप की स्थापना पिछले साल महावीर मंदिर में भी नवग्रह मंडप की स्थापना की गई थी। मंडप के बीचों-बीच नवग्रह वेदी बनाई गई है, जिसमें सभी नौ ग्रहों की मूर्ति है। इसमें सभी ग्रहों की दिशाएं अलग-अलग है। इसमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु को शास्त्रीय विधि के अंतर्गत स्थापित की गई है। इस नवग्रह के चारों ओर 27 नक्षत्र का मंडल है। इसके अलावा एक शिवलिंग की भी स्थापना की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles