Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जस्टिस रवींद्र विट्ठलराव घुगे बनेंगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश

जस्टिस रवींद्र विट्ठलराव घुगे बनेंगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश

कलकत्ता हाईकोर्ट को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Permanent Chief Justice) मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र विठ्ठलराव घुगे (Justice Ravindra Vithalrao Ghuge) को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया फैसला

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की बैठक में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादले पर अहम फैसले लिये गये. इसी बैठक में जस्टिस घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का स्थायी मुख्य न्यायाधीश बनाने का निर्णय लिया गया. शीर्ष अदालत द्वारा इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है. अब केंद्रीय कानून मंत्रालय से अधिसूचना जारी होने के बाद जस्टिस घुगे औपचारिक रूप से कोलकाता में पद की शपथ लेंगे.

जस्टिस सुजय पॉल के रिटायर होने के बाद से खाली था पद

20 जून को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजय पॉल रिटायर हो गये थे. उनके रिटायरमेंट के बाद से ही जस्टिस तपोब्रत चक्रवर्ती कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) के रूप में काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने, अधिसूचना जारी

1990 से शुरू हुआ था कानूनी सफर, 2013 में बने जज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एमपी लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद रवींद्र विठ्ठलराव घुगे ने वर्ष 1990 में वकील के रूप में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट और इंडस्ट्रियल कोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की. उनकी उत्कृष्ट कानूनी समझ को देखते हुए वर्ष 2013 में उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाया गया. इसी वर्ष जून महीने में बॉम्बे हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर के सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के बाद से जस्टिस घुगे बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रहे थे.

ये भी पढ़ें: कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त

The post जस्टिस रवींद्र विट्ठलराव घुगे बनेंगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles