जहानाबाद नगर परिषद की स्थाई सशक्त कमेटी के चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यह चुनाव 29 मई को होना है, जिसके लिए नगर परिषद के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न वार्डों के पार्षद अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं, वहीं संभावित प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सभी उम्मीदवार पार्षदों को अपने पक्ष में करने और माहौल बनाने में जुटे हैं। इस चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 31 के पार्षद और स्थाई सशक्त कमेटी के उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ संजय लालसे ने अपनी बात रखी। उन्होंने इस चुनाव को शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। संजय लालसे ने सभी वार्ड पार्षदों से गुटबाजी की राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में आपसी तालमेल की कमी के कारण शहर के कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने यह भी बताया कि स्थाई सशक्त कमेटी नगर परिषद की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं। ऐसे में योग्य, ईमानदार और विकासशील सोच रखने वाले प्रतिनिधियों का चयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पार्षदों से शहरहित को सर्वोपरि रखते हुए मतदान करने का आग्रह किया।
जहानाबाद नगर परिषद में स्थाई सशक्त कमेटी चुनाव:29 मई को मतदान, राजनीतिक सरगर्मी तेज