Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में चलती ट्रेन से गिरा यात्री घायल:एक नंबर गुमटी के पास दुर्घटना हुई, अचानक हाथ छूटने से गिर गया था


जहानाबाद में गुरुवार को एक रेल हादसे में एक यात्री चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जहानाबाद कोर्ट के समीप एक नंबर गुमटी के पास हुई। घायल की पहचान करपी निवासी रामाशंकर के रूप में हुई है, जो जहानाबाद से गया जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद से गया और पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है। अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्रियों को ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। गुरुवार को भी जहानाबाद स्टेशन से खुलकर जहानाबाद कोर्ट की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में रामाशंकर गेट पर खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ छूट गया और वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और अन्य यात्रियों ने तत्काल एंबुलेंस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल रामाशंकर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने उनके मोबाइल से संपर्क नंबर लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि रामाशंकर को कई जगह चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और गेट पर यात्रा करने की मजबूरी के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। चिकित्सकों की निगरानी में घायल यात्री का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles