![]()
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बालाबिघा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में जहानाबाद एसपी कोटा किरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को परसबिगहा थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में कुछ लोगों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को विद्यालय परिसर में आते देख वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही मौके से फरार अन्य युवक तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान चंदन कुमार, पिता परशुराम राम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके साथ कई अन्य युवक भी मौजूद थे, जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा – SP गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके खिलाफ पूर्व में किसी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


