Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में बाइक चोरी, CCTV में कैद:मखदुमपुर में बैंक के पास खड़ी की थी, चोर फरार


जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मखदुमपुर शाखा के पास से अजाज अहमद नामक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, अजाज अहमद ने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर बीआर 25 6455) बैंक के पास खड़ी की थी और किसी काम से अंदर गए थे। इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठे एक चोर ने मौका पाकर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गया। चोर ने अपना चेहरा ढका हुआ था सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि चोर ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, फुटेज में उसकी गतिविधियां स्पष्ट दिख रही हैं। चोर पहले आसपास का जायजा लेता है और फिर सावधानी से बाइक लेकर चला जाता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षित स्थान पर वाहन पार्क करने की अपील इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आम लोगों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने और सतर्क रहने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles