Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:7 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी बक्सर से पकड़ा गया


जहानाबाद पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी पप्पू साव को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के आरोप में वांछित पप्पू साव को बक्सर जिले से पकड़ा गया है। महिला थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया है। महिला थाना अध्यक्ष सुरुचि शर्मा ने बताया कि परस बीघा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव निवासी पप्पू साव के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लगातार ठिकाना बदल रहा था आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद पप्पू साव हाथ नहीं आ रहा था, जिसके कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुरुचि शर्मा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बक्सर जिले के नया भोजपुरी में छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बक्सर जिले में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पप्पू साव को गिरफ्तार कर लिया। अपराध करने वालों पर कार्रवाई जारी गिरफ्तारी के बाद पप्पू साव को जहानाबाद लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती थी। इस कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सराहना की है। महिला थाना पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles