जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी

Date:

जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी

बथनाहा. अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया द्वारा गुरुवार को बेलाही गांव में एक दिवसीय विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत कराना था. शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी (अधिकार मित्र) विनय ठाकुर ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम एक सशक्त सुरक्षा कवच है. उन्होंने 08 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की प्रासंगिकता पर चर्चा की. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की. इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को 100 दिवसीय मध्यस्थता अभियान 2.0 व आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम, वार्ड सदस्य नेगड़ू राम, लीला देवी, रेखा देवी, अजिया देवी, नीलम देवी, संजू देवी, बिबिया देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

The post जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Iran's high-risk war strategy seems to centre on endurance and deterrence

Tehran's approach appears to rest on a belief it...

ACC, Honeywell Automation and 8 other stocks trading near to its 52-week low to Keep on Your Radar

Synopsis: Several fundamentally strong stocks are currently trading near...

वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के हीरा सीकनी गांव में होली...
Join Us WhatsApp