Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बड़कागांव के सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

बड़कागांव के सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर बड़कागांव थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में विधानसभा में सैप जवान के रूप में कार्यरत 52 वर्षीय मनोज कुमार पांडेय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वे एक मार्च को होली के अवसर पर छुट्टी लेकर श्रीराम पथ स्थित अपने आवास आये थे. दो मार्च की शाम पैतृक गांव जाकर संवत् कार्यक्रम में शामिल हुए और रात में लौटते समय पोखराहा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में राहगीरों ने उन्हें एमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद पुलिस लाइन स्टेडियम में उन्हें अंतिम सलामी दी गयी. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ-साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. मृतक की पत्नी ने बताया कि मनोज कुमार पांडेय विधानसभा में सैप जवान के रूप में कार्यरत थे. पुलिस लाइन में सलामी कार्यक्रम में परिचारी प्रवर सह पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार, सूबेदार जुरेंद्र सोय, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, सचिव लालू उरांव, रिटायर्ड आर्मी बृजेश शुक्ला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने श्रद्धांजलि दी. सम्मान के साथ शव परिजनों को सौंप दिया गया.

The post बड़कागांव के सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles