Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की मौत:स्कूल वार्डन व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; मंत्री ने जांच के दिए आदेश


जामताड़ा के नारायणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा छामोली टुडू की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन व वार्डन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर की गई। मृतक छात्रा के भाई के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचा था, लेकिन उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। बहन से मिलने नहीं दिया गया। बताया जाता है कि लगभग दो घंटे बाद जब वह फिर से विद्यालय पहुंचा, तब तक वार्डन और विद्यालय प्रबंधन छात्रा को निजी वाहन से नारायणपुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में करीब आधे घंटे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर छात्रा को बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे थाना, जांच के दिए निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नारायणपुर थाना पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। मंत्री ने तत्काल वार्डन पारुल मांझी और अन्य संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की निगरानी में एक जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने का आदेश दिया गया। मंत्री ने कहा कि छात्रा का पोस्टमॉर्टम कराया जाए और उसकी रिपोर्ट जांच कमेटी को सौंपी जाएगी, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। परिवार को सहायता व नौकरी का आश्वासन मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस घटना को लेकर परिजनों के मन में कुछ संदेह है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता, आवास और पेंशन देने की घोषणा की। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतका के भाई को विभाग में रोजगार देने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेमबेम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, थाना प्रभारी मुराद हसन तथा बीडीओ सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles