Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में अंचल अधिकारी से हाथापाई:आंगनबाड़ी सेविका के पति पर सरकारी कार्य में बाधा का आरोप, दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक


जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में गुरुवार को एक सरकारी योजना के निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) चुनाराम हेंब्रम के साथ अभद्रता और हाथापाई की घटना सामने आई है। यह घटना सीताकाटा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र सीता काटा गांव में 15वें वित्त आयोग की जल-नल योजना के निरीक्षण के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी चुनाराम हेंब्रम और कनीय अभियंता जमील अंसारी योजना की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्र की सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल ने कथित तौर पर निरीक्षण कार्य में बाधा डाली और बहस शुरू कर दी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। नोकझोंक का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया बताया जाता है कि घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया। इस वीडियो में विवाद की झलक साफ देखी जा सकती है। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी गई। अंचल अधिकारी चुनाराम हेंब्रम ने बताया कि वे सरकारी योजना का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। उन्होंने मामले की सूचना थाना में देने और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles