Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में ज्वेलर्स से हथियार के बल पर लूट:पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाई, सोना-चांदी के गहनों से भरा बैग छीना


जामताड़ा जिले के फतेहपुर बाजार में शुक्रवार रात एक जेवर व्यवसायी से लाखों रुपए के सोना-चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया गया। बजरंगबली बस स्टैंड के पास हुई इस वारदात को हथियारबंद पांच बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फतेहपुर बाजार निवासी और जेबी ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका और बैग छीनने का प्रयास किया। पिस्तौल निकालकर धमकाया
पीड़ित अमरजीत वर्मा ने बताया कि उन्होंने बैग बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया। हथियार देखकर उन्हें मजबूरन बैग सौंपना पड़ा। अपराधी बैग के साथ उनकी बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए। अमरजीत वर्मा ने बताया कि बैग में सोना और चांदी के आभूषण थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटनास्थल से पीड़ित का घर महज 100 मीटर दूर है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फतेहपुर हाई स्कूल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इधर, दुस्साहसिक लूटकांड के बाद फतेहपुर बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा जिस स्थान पर लूट की घटना को बताया गया, वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अमर कुमार तापेय, थाना प्रभारी, फतेहपुर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles