Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार:ऐप फाइल भेजकर लोगों की गोपनीय जानकारी चुराते थे, 4 मोबाइल-8 सिम बरामद


जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना जामताड़ा की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी की। पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडीह जाने वाली ग्रामीण सड़क के पास संथाल टोला चरकी गांव के सूखा तालाब के पास और जामताड़ा थाना क्षेत्र के पसोई गांव में मीना टुडू के घर के सामने निर्माणाधीन मकान के पीछे परती खेत में दबिश दी। इस दौरान पिंटू कुमार दास (28), निवासी पोस्ता, थाना नारायणपुर और जगदीश दास (39), निवासी पसोई, थाना जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 04 मोबाइल फोन और 08 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। ई-चालान और बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजते थे पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान और बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजते थे। जैसे ही लोग उस फाइल को डाउनलोड करते थे, उनके मोबाइल की गोपनीय जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी ई-वॉलेट के माध्यम से लोगों के खातों से पैसे की ठगी कर लेते थे। इस मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 16/26, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत BNS 2023 की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था और ये पूरे भारत में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles