Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जाले में पागल कुत्ते का आतंक:10 बच्चों समेत 16 को काटा, घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई; ग्रामीणों में दहशत


दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने दिनभर आतंक मचाते हुए चार गांवों और जाले बाजार में 10 मासूम बच्चों समेत कुल 16 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाले में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई। सुबह से शाम तक चार गांवों में करता रहा हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे पागल कुत्ता सबसे पहले मलिकपुर गांव पहुंचा और बच्चों पर हमला किया। इसके बाद वह पकटोला, दोघरा और जाले बाजार पहुंचकर राह चलते लोगों पर झपटता रहा। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से उसे खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गलियों के रास्ते दूसरे गांवों में भागकर लगातार लोगों को काटता रहा। 10 बच्चे समेत 16 लोग घायल सीएचसी के अनुसार, घायलों में मलिकपुर की चार वर्षीय अनुष्का कुमारी, सात वर्षीय शबनम प्रवीण, तीन वर्षीय दिव्यांशी कुमारी, तीन वर्षीय अश्रिस्टि कुमारी और देवेंद्र सहनी शामिल हैं। दोघरा के हबीबा नाज, उमैर, अब्दुल मननान, हफीक नईम, मोहम्मद आहिल और अर्चना देवी भी घायल हुए। वहीं पकटोला के इंद्रनाथ ठाकुर और हसीन तथा जाले बाजार की संतोष कुमारी और हिमांशु कुमार भी कुत्ते के हमले का शिकार बने। अस्पताल में मची अफरा-तफरी एक साथ 16 घायलों के सीएचसी पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का तत्काल उपचार शुरू किया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। उन्हें 28 दिनों तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार टीके लेने होंगे। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। रेबीज से बचाव के लिए चिकित्सकों की सलाह चिकित्सकों ने बताया कि कुत्ते के काटने पर रेबीज का खतरा रहता है, जो जानलेवा संक्रमण है। ऐसे में घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। ग्रामीणों ने विशेष अभियान चलाने की मांग की घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को जल्द पकड़ने, आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन ने पशुपालन विभाग की टीम को सूचना देकर डॉग स्क्वॉड भेजने की बात कही है। फिलहाल पागल कुत्ता पकड़ में नहीं आया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles