Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिले के नए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के योगदान के साथ ही सामाजिक पुलिसिंग के तहत सरायकेला में पैदल गश्त


भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले के नए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के योगदान के साथ ही जिले में सामाजिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा अपराध एवं नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सरायकेला थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। पैदल गश्ती का उद्देश्य न केवल अपराध और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनाए रखना था, बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी था। पुलिस पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर रुककर स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं युवाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुझावों की जानकारी ली। गश्ती के दौरान लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। इस दौरान नशाखोरी की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशाखोरी कई सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की जड़ होती है, इसलिए इसके खिलाफ समाज और पुलिस को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पैदल गश्ती से एक ओर जहां अपराधियों में भय का माहौल बनेगा, वहीं आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत होगा। सामाजिक पुलिसिंग की दिशा में यह अभियान नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles