Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिले में आज से चलेगा नशामुक्ति अभियान


भास्कर न्यूज | बक्सर जिले में ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ के तहत 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सघन जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि इस राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ 27 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री/मुख्यमंत्री द्वारा पटना स्थित अधिवेशन भवन से किया जाएगा, जिसके बाद जिले भर में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधियां संचालित होंगी। विद्यालयों से पंचायतों तक चलेंगी जागरुकता गतिविधियां, होंगे कई कार्यक्रम आयोजित डीएम ने निर्देश दिया कि इस अभियान को एक ‘जन आंदोलन’ का स्वरूप दिया जाए ताकि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके तहत विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति सचेत किया जाएगा। अभियान के दौरान जागरुकता रैली, शपथ ग्रहण और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचायतों, नगर निकायों और वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिलाओं और युवाओं को जोड़ा जाएगा। डीएम ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय का दिया निर्देश प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर और अन्य जनसंपर्क माध्यमों का उपयोग करने का निर्देश देते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ गतिविधियों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles