Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जीटी रोड पर 24 घंटे में दो बड़े हादसे, बच्ची समेत छह घायल; ट्रक चालक गंभीर


भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाइवे जीटी रोड पर 24 घंटे के अंदर दो सड़क हादसों में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं, एक ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर बेको के पास बगोदर से डुमरी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सुंदरुटांड़ निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह, बेको सेवाटांड़ निवासी रोजनी देवी और उनकी सात वर्षीय पोती तथा बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा निवासी अनीता सिंह और मंजू सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को घंघरी स्थित रजा क्लिनिक पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल रोजनी देवी को धनबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुअनि अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार व ऑटो को जब्त कर लिया। राहत कार्य में कुमोद यादव, प्रेमचंद साहु, नारायण महतो सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। इससे पहले शुक्रवार रात करीब दो बजे हेसला कब्रिस्तान के समीप एनएच पर दूसरा बड़ा हादसा हुआ। बोकारो से समस्तीपुर जा रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पीछे वाले ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद आगे वाला ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और अन्य ट्रक चालकों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान एनएच की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। पुलिस दोनों सड़क हादसों के कारणों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles