Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक : डॉ. बृजेश कुमार

लोहरदगा, मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में आयोजित वंदना सभा में विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री एवं वनांचल शिक्षा समिति से जुड़े डॉ. बृजेश कुमार, फिजिक्स विभागाध्यक्ष, डोरंडा कॉलेज, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लालमटिया विद्यालय के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह तथा जनजातीय क्षेत्र के शिक्षाविद् एवं क्षेत्र सह प्रांत प्रमुख रंथु उरांव भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश कुमार ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए जीवन में सकारात्मक सोच, नदी के प्रवाह, समय प्रबंधन एवं कठिन परिश्रम के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, समय का सदुपयोग और निरंतर परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने तथा अपने से बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कुमार ने समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि इनके विरुद्ध साहसपूर्वक आवाज उठाने के साथ-साथ विवेकपूर्ण तरीके से उनका सामना करना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles