Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जुलाई माह तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश


भास्कर न्यूज|लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने विद्युत विभाग की दो प्रमुख योजनाओं; मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना एवं संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि ऐसे टोले जहां आज भी विद्युतीकरण की योजना नहीं पहुंची है, वहां यदि पहुंच पथ उपलब्ध है तो जुलाई माह तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच पथ उपलब्ध नहीं है, वहां विशेष प्रकार के पोल एवं अन्य तकनीकी विकल्पों के माध्यम से विद्युतीकरण कार्य कराने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक अनुमति प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसी ने निर्देश दिया कि नए चिह्नित गांवों व टोलों का भौतिक सत्यापन करते हुए वहां विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी व अभियंता समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई। डीसी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मौके पर विद्युत प्रमंडल लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साबिर अंसारी, सहायक अभियंता जीशान अहमद, अजु कच्छप व नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles