Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेएसएससी की भर्ती परीक्षा में बना अनोखा रिकॉर्ड:आरजीयू में सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी में एडमिशन लेने वाली तीन सत्र की सभी छात्राएं बनीं पर्यवेक्षिका


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। रामगढ़ के राधा ​गोविंद यूनिवर्सिटी (आरजीयू) की सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी विषय में लगातार तीन सत्र में जितनी भी छात्राओं ने एडमिशन लिया, सभी तीन वर्षीय यूजी की डिग्री हासिल करने में सफल रहीं। यही नहीं, इन तीनों सत्रों में पासआउट सभी 33 छात्राएं जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षा पास करते हुए महिला पर्यवेक्षिका बन गईं। अब इस पर भी सीआईडी जांच की तलवार लटक गई है। जेएसएससी ने 9 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी कर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत 444 महिला पर्यवेक्षिका के लिए आवेदन मांगा था। परीक्षा तीन चरणों में हुई। इसमें अंतिम परिणाम में 313 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। रिजल्ट के विश्लेषण में सामने आया कि इनमें राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की ये 33 छात्राएं भी थीं। हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी संस्थान का अच्छा प्रदर्शन नई बात नहीं है, लेकिन लगातार तीन बैचों का 100 प्रतिशत चयन ने सबके कान खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आते ही जांच के आदेश झारखंड के इतिहास में ऐसा ‘असाधारण रिकॉर्ड’ पहली बार दर्ज हुआ है। जब किसी विश्वविद्यालय के दो विषयों में नामांकित सभी छात्राएं यूजी पास करने के ​साथ ही नियुक्ति परीक्षा में भी चयनित हुई हैं। जैसे ही यह चौंकाने वाला पैटर्न समाज कल्याण विभाग के संज्ञान में आया, विभाग ने बिना देर किए इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग को आशंका… संगठित गिरोह कर रहा धोखाधड़ी, नौकरी के नाम पर एडमिशन समाज कल्याण विभाग को अंदेशा है कि एक संगठित गिरोह ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की सीआईडी जांच पर विचार चल रहा है। नियुक्ति की प्रकृति बताती है कि अभ्यर्थियों को यह कहते हुए एक विशेष यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कराया गया कि उन्हें नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी, तभी तो तीन बैच की सभी लड़कियां परीक्षा में चुन ली गईं। यह हमारी शिक्षा की गुणवत्ता का है नतीजा यह छात्राओं की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। यूनिवर्सिटी के पास एडमिशन, रजिस्ट्रेशन, कक्षाएं, परीक्षाएं और रिजल्ट से संबंधित पूरा रिकॉर्ड है। हम सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को तैयार है। -डॉ. एनके मंडल, रजिस्ट्रार राधा गोविंद यूनिवर्सिटी रामगढ़

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles