Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जोकीहाट और रानीगंज में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद:मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के लिए 4 घंटे तक पावर कट


बिजली विभाग ने जोकीहाट और रानीगंज ब्लॉक के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। सोमवार, 7 सितंबर को कई 11 केवी फीडरों में लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस वजह से इन फीडरों से जुड़े इलाकों में तय समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जोकीहाट के सहायक बिजली इंजीनियर जीकेश कुमार ने बताया कि जोकीहाट बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी चकई फीडर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रखा जाएगा। मेंटेनेंस और पेड़ छंटाई का होगा काम इस दौरान फीडर की लाइन का मेंटेनेंस और आसपास के पेड़ों की छंटाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि समय पर जरूरी काम पूरा हो सके। इसी तरह, महलगांव बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी उखवा फीडर में भी सोमवार को मेंटेनेंस और पेड़ छंटाई का काम होगा। इसके लिए फीडर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक करीब दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इससे इस इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली नहीं मिल पाएगी। चार घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद वहीं, रानीगंज ब्लॉक के सहायक बिजली इंजीनियर निशांत कुमार ने बताया कि 7 सितंबर को 11 केवी धोबिनिया और 11 केवी पहुसरा फीडर में मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से इन दोनों फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के मुताबिक, मेंटेनेंस और पेड़ छंटाई का यह काम बिजली लाइन की सुरक्षा और सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे काम के दौरान विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles