Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा:ओडिशा से शातिर अपराधी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद, ग्राहक बन करता था चोरी


बोकारो पुलिस ने फुसरो बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निसार अली उर्फ काला के रूप में हुई है, जिसे ओडिशा से पकड़ा गया है। इस मामले में बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 मार्च 2026 को पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी निवासी राजेंद्र प्रसाद दास ने अपनी सोना-चांदी की दुकान से करीब 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर बेरमो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई। ओडिशा से दबोचा गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान, कॉल डंप विश्लेषण तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी तरह की वारदात चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में भी हो चुकी है। जिससे पुलिस को गिरोह के सक्रिय होने की आशंका हुई। इसके बाद बेरमो और चंद्रपुरा थाना की संयुक्त टीम को ओडिशा भेजा गया, जहां नोवापाड़ा जिले में छापेमारी कर 26 वर्षीय निसार अली उर्फ काला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। ग्राहक बनकर करता था चोरी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दुकानों में ग्राहक बनकर प्रवेश करता था और दुकानदारों को बातचीत में उलझाकर जेवरात चोरी कर लेता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान में 4 सोने की चेन और 30 जोड़ी ईयर रिंग शामिल हैं। जिनका कुल वजन 65.19 ग्राम और अनुमानित मूल्य करीब 8 लाख रुपये है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में कोरापुट जेल भी जा चुका है। इस मामले में फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles