Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झाझा में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव:जमुई के पुरानी बाजार और गौगाकुरा जुलूसों में झड़प, पुलिस बल तैनात


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। गांधी चौक के पास पुरानी बाजार और गौगाकुरा गांव के जुलूस आमने-सामने आने पर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पुरानी बाजार निवासी असलम अंसारी, राजू अंसारी, छोटू अंसारी, सदाम, सलमान और सबाज हुसैन के रूप में हुई है। नाजिश आलम का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राज ने बताया कि असलम अंसारी की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट-पथराव अस्पताल में भर्ती असलम अंसारी ने आरोप लगाया कि पुरानी बाजार से मुहर्रम की झांकी निकल रही थी, तभी गौगाकुरा की झांकी सामने आ गई और दूसरी ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन्होंने वार्ड पार्षद मेराज, सरफराज और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष मिंटू सिंह और बीडीओ सुनील कुमार चांद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles