Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो जिलाध्यक्ष के जनता दरबार में कई मामलो का समाधान हुआ


भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगड़ू के बांडी गांव में रविवार को झामुमो की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का नेतृत्व झामुमो के लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस बीच जनता दरबार में ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मोजम्मिल अहमद ने संबंधित मामलों में त्वरित पहल की। उन्होंने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कराने का प्रयास किया। वहीं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान झामुमो महिला जिलाध्यक्ष सह सेन्हा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, प्रखंड अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना भी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए पार्टी लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सोच है कि राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार मिले। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को सीधे सुनना जरूरी है। समाधान की दिशा में पहल करना भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। समस्याओं के समाधान के लिए पहल किए जाने पर उन्होंने झामुमो जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles