Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड अग्निवीर भर्ती: झारखंड के अभ्यर्थियों की रैली के लिए जरूरी सूचना, जानिये कब होगी रैली, कहां होनी है भर्ती

अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली की तिथि घोषित कर दी गई है। 18 मार्च को बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में रैली आयोजित होगी। पुरुष और महिला सैन्य पुलिस अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
________________________________________

Agniveer Recruiting : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। Army Recruiting Office, Ranchi ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों की भर्ती रैली 18 मार्च को बिहार के बोधगया स्थित Magadh University मैदान में आयोजित की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। भर्ती स्थल का मुख्य गेट रात 12:30 बजे (00:30 बजे) खोला जाएगा। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।

agniveer permanent commission 2026 2026 01 180ddfcb19ce688587b890b8122cbcd6
agniveer permanent commission 2026 2026 01 180ddfcb19ce688587b890b8122cbcd6

वहीं, महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए शॉर्टलिस्ट की गई बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) एवं शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test – PMT) 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और उन्हें समयबद्ध तरीके से सभी चरणों में भाग लेना होगा।

सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने या निर्धारित समय से देरी होने की स्थिति में उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।

images (11)
images (11)

सेना अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए उम्मीदवार Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना में चार वर्ष की अवधि के लिए सेवा का अवसर दिया जाता है। इस योजना के प्रति युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। झारखंड के सैकड़ों अभ्यर्थी इस चरण में शॉर्टलिस्ट हुए हैं और अब उनकी नजरें आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles