Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड: कांग्रेस के सांसद-मंत्री को असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, AICC ने 9 नेताओं को दिया चुनाव प्रचार का जिम्मा

रांची/14.3.26। झारखंड के कांग्रेस के सांसद-मंत्री असम चुनाव में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे। आलाकमान की तरफ से झारखंड के कई नेताओं को चुनाव में भेजा जायेगा। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पत्र जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि इसी साल असम में विधानसभा चुनाव होना है। पार्टी ने झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं को असम में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में AICC की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं।

यह अधिसूचना झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू की ओर से जारी की गई. नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उनमें:
1. सुखदेव भगत (सांसद)
2. दीपिका पांडेय सिंह (मंत्री)
3. शिल्पी नेहा तिर्की (मंत्री)
4. रामेश्वर उरांव (विधायक)
5. ममता देवी (विधायक)
6. रामचंद्र सिंह (विधायक)
7. सोना राम सिंकू (विधायक)
8. नमन बिक्सल कोंगारी (विधायक)
9. रमा खलखो (महिला कांग्रेस अध्यक्ष, JPCC एवं पूर्व मेयर रांची)

img 20260314 wa0011
img 20260314 wa0011
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles