लातेहार | झामुमो ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे शामिल हुए। दुबे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संशोधन विधेयक के जरिए झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को कमजोर करना चाहती है। विधेयक वापस होने तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप ने विधेयक को “काला कानून” बताते हुए इसे लागू नहीं होने देने की बात कही। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
