Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के रामगढ़ में सुबह-सुबह एनकाउंटर:मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का सनी सिंह घायल, दो देसी पिस्तौल, मोबाइल और बैग बरामद


रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार की सुबह-सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना दुमुहाना मंदिर के पास की है। जहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, वहां मौजूद अपराधी ने सीधे पुलिस को निशाना बनाकर गोली चला दी। इस हमले में पतरातू थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे और बंपर में गोली लगी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। एसआईटी की छापेमारी के दौरान मिली थी सूचना जानकारी के अनुसार, एसपी अजय कुमार के निर्देश पर राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार भुरकुंडा और पतरातू इलाके में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह क्षेत्र में घूम रहा है। अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुमुहाना मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार छापेमारी के दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनी सिंह, ग्राम रेलीगढ़ा निवासी के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उसे तत्काल सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दो देसी पिस्तौल, मोबाइल और बैग बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि राहुल दुबे गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Spread the love

Popular Articles