Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के शंकरपुर स्टेशन में पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव:डेढ़ घंटे से रूकी थी चारलापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन, नाराज यात्रियों ने फेंके पत्थर


झारखंड के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के पास पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर स्टेशन के पास ही पटरियों पर रखे पत्थर चलती ट्रेन पर फेंके गए। हालांकि इस पत्थरबाजी में पूर्वा एक्सप्रेस के किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पत्थरबाजी के बीच पूर्वा एक्सप्रेस स्टेशन से आगे निकल गई। पूर्वा एक्सप्रेस पर चारलापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ही पत्थर फेंके। जानकारी के अनुसार, शंकरपुर स्टेशन पर 07051 चारलापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन बिना स्टॉपेज के डेढ़ घंटे से अधिक समय से रूकी हुई थी। यात्री कई बार ट्रेन के रूकने की जानकारी लेने की कोशिश की, पर उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से वे गुस्से में आ गए थे। यात्रियों ने नाराजगी में चली ट्रेन में फेंके पत्थर बताया गया कि शंकरपुर स्टेशन पर 07051 चारलापल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन निर्धारित ठहराव के बिना तकनीकी खराबी के कारण डेढ़ घंटे से तक खड़ी थी। यात्रियों का आरोप है कि लंबे समय तक खड़े रहने से लोग परेशान हो रहे थे। ट्रेन में पानी तक की सुविधा नहीं थी। स्पेशल ट्रेन होने और लंबी दूरी तय करने के बाद भी इसमें पेंट्री की सुविधा नहीं है। बताया गया कि ट्रेन के लंबे समय तक फंसे रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। इस दौरान कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर पास से गुजर रही पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। पथराव से मची अफरा-तफरी घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पथराव अचानक शुरू हुआ, जिससे कोच के भीतर बैठे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण बने रहे। प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग घटना को लेकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग उठने लगी है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता से जांच कर सभी दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles