Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड: पारा शिक्षिका से हेडमास्टर स्कूल में करते हैं गंदी बात, गलत तरीके से छूते है, शरीर टकराते हैं…शिक्षिका की शिकायत पर DSE ने करायी जांच…

पारा शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए हैं और अब कार्रवाई का इंतजार है।
________________________________________
Jharkhand Para Teacher News : शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां शिक्षिका ने हेडमास्टर पर छेड़खानी व बैड टच का आरोप लगाया है। पूरा मामला दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड का है। यहां एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव ब्रजेश कुमार पत्रलेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पारा शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक द्वारा उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले को लेकर पीड़िता ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

‘जानबूझकर टकराना और बैड टच’ का आरोप

शिक्षिका ने अपने आवेदन में बताया कि विद्यालय समय के दौरान प्रधानाध्यापक अक्सर उसके साथ गलत व्यवहार करते थे।उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में चलते-फिरते समय आरोपी जानबूझकर उनसे टकराता था और कई बार बैड टच जैसी हरकतें करता था।पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उसने अपनी इज्जत और सामाजिक दबाव के कारण इन घटनाओं को नजरअंदाज किया, लेकिन समय के साथ आरोपी का व्यवहार और अधिक गंभीर होता गया।

छुट्टी देने में आनाकानी, मानदेय रोकने की धमकी

शिक्षिका ने यह भी बताया कि महिला कर्मचारियों को मिलने वाले मासिक विशेष आकस्मिक अवकाश को लेकर भी प्रधानाध्यापक अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न करते थे।वह अवकाश स्वीकृत करने में टालमटोल करते थे और इसके लिए अनुचित प्रमाण मांगते थे। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वे झगड़ा करते और मानदेय रोकने की धमकी भी देते थे।इन घटनाओं से परेशान होकर शिक्षिका को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था।

जांच में आरोप सही पाए गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय (DSE) के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) द्वारा जांच कराई गई।जांच के दौरान शिक्षिका ने पूरी घटना का विस्तृत विवरण अधिकारियों के सामने रखा। जांच में सामने आया कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि लगातार हो रही तीसरी गंभीर घटना थी।जांच रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया गया है, जिसके बाद अब विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

कार्रवाई का इंतजार

फिलहाल, जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिक्षिका ने भी उच्च अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Spread the love

Popular Articles