Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार:रेस्टोरेंट कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला, अस्पताल में भर्ती; अब खतरे से बाहर


दिल्ली के झारखंड भवन में पलामू के पूर्व सांसद और भाजपा नेता घूरन राम के परिवार के छह सदस्य कई घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। इनमें पूर्व सांसद के बेटे और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। लंबे समय तक फंसे रहने के कारण सभी की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना 29 सितंबर की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। पूर्व सांसद घूरन राम ने बताया कि झारखंड भवन में लिफ्ट से जुड़ा कोई इंजीनियर या टेक्नीशियन मौजूद नहीं था। काफी कोशिशों के बाद भवन के रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सभी की हालत खतरे से बाहर बाहर निकाले जाने के समय परिवार के सभी छह सदस्य बेहोशी की हालत में थे। सभी को तुरंत दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। घूरन राम ने झारखंड भवन के संचालन और वहां की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने भवन में मूलभूत सुविधाओं और पर्याप्त कर्मचारियों की कमी है, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पलामू और गढ़वा के लोगों ने किया संपर्क घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू और गढ़वा के लोगों ने पूर्व सांसद से संपर्क कर घटना पर चिंता जताई और उनके परिवार का हाल जाना। पूर्व सांसद और उनके परिवार के सदस्य फिलहाल दिल्ली में ही हैं। घूरन राम मूल रूप से गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में पलामू लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी में हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles