Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में अगले पांच दिन झमाझम बारिश के आसार:ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, 60 km/h की रफ्तार से चल सकती है हवा


राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह करीब सात बजे आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा सा माहौल बन गया। तेज बारिश और बादलों के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने रांची सहित पूर्वी और मध्य भागों के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 20 से 25 जून तक रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 22 जून तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 और 25 जून तक अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहेगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें नामकुम में सबसे अधिक 55 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.5 डिग्री कम है। वहीं मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वज्रपात और हादसों में चार की मौत मानसून की सक्रियता के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात और हादसों की घटनाएं भी सामने आई हैं। गढ़वा, कोडरमा, गुमला और लातेहार में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई। गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय चंदा कुमारी की जान चली गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। कोडरमा में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। लातेहार और गुमला में भी वज्रपात से लोगों की जान गई। पलामू के पाटन क्षेत्र में वज्रपात से पांच लोग झुलस गए। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। पलामू, गढ़वा और चतरा में उमस वाली गर्मी मौसम विभाग ने 25 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा और चतरा में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। जारी आकड़ों के अनुसार 1 से 19 जून के बीच राज्य में सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, लेकिन अब मानसून के सक्रिय होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles