Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आज-कल छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश संभव:11 अक्तूबर से साफ होने लगेगा आसमान, 12-13 से मानसून की विदाई संभव


झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आठ और नौ अक्तूबर को रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, एक-दो बार हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्तूबर से राज्य के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ होने लगेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 12-13 अक्तूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से लगभग विदा होने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह से राज्य में मौसम के शुष्क होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि नौ अक्तूबर को रांची के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 10 अक्तूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसी दिन से दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होने के आसार हैं, जबकि रात के तापमान में कमी जारी रह सकती है। दिन और रात के तापमान में इस बदलाव के कारण राज्य में गुलाबी ठंड का असर महसूस होने लगेगा। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने के बाद मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। मौसम में यह बदलाव मानसून की वापसी की प्रक्रिया के साथ भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। रांची समेत कई जिलों का तापमान गिरा इस बीच बुधवार को रांची में छिटपुट बारिश हुई, जबकि लातेहार में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इसके कारण रांची समेत कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना है। वहीं, 10 अक्तूबर के बाद दिन का तापमान बढ़ने से दिन और रात के मौसम में अंतर साफ महसूस होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles