Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में कल से झमाझम बारिश के आसार:आज पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात-बारिश


पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में आज से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में इसके और गहरा होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। 23 को कई जिलों में भारी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 सितंबर से सिस्टम के प्रभाव में तेजी आएगी। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 सितंबर से हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। 24 सितंबर को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में वज्रपात के साथ तेज हवा और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को पलामू, चतरा और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। 27 तक सक्रिय रहेगा सिस्टम मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार निम्न दबाव का असर 23 सितंबर के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश से दक्षिण ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इसका असर रांची समेत पूरे झारखंड में दिखाई देगा। 24 सितंबर को राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश, बादलों की तेज गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम में बदलाव के कारण अगले पांच दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। झारखंड में अब भी 7% कम बारिश मानसून अवधि में 21 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में सामान्य बारिश 962.4 मिमी के मुकाबले अब तक 891 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी रांची में मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां सामान्य 980.3 मिमी के मुकाबले 1071.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बनने वाली बारिश की स्थिति से राज्य के बारिश के आंकड़ों में और बदलाव हो सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles