Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में ठंड की दस्तक; बढ़ेगी ठिठुरन:27 से 30 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश संभव, गुमला-लातेहार में 13.7 डिग्री पहुंचा पारा


झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। गुमला और लातेहार में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन पहले ही पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 अक्टूबर के बीच रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, 25 अक्टूबर तक सुबह में धुंध और कुहासा छाने की संभावना है। दिन में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों को माना जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले 15 दिन पहले गिरा पारा राज्य में इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 15 दिन पहले तापमान में गिरावट का असर दिखने लगा है। पिछले साल 15 नवंबर को गुमला का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार गुमला और लातेहार में पारा 13.7 डिग्री तक पहुंच गया है। खूंटी में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 20 अक्टूबर को यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है। खासकर ग्रामीण और ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिरने का असर अधिक दिख रहा है। आसमान साफ रहने से बढ़ रही ठंड मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। दिन में सूर्य की गर्मी से धरती की सतह गर्म होती है, लेकिन रात में यह गर्मी तेजी से बाहर निकल जाती है। इसके कारण रात के तापमान में कमी आती है। दूसरी ओर, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। इन परिस्थितियों के कारण झारखंड में ठंड का शुरुआती प्रभाव दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय धुंध और कुहासा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश के साथ बढ़ सकती है ठिठुरन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह बादल और कुहासा छाया रह सकता है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर के बीच रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों को माना जा रहा है। बारिश होने पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ने तथा ठिठुरन महसूस होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड के लोगों को मौसम के बदलते मिजाज के साथ बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles