झारखंड में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो गई। यह संथाल और कोल्हान के रास्ते झारखंड पहुंचा। इसके साथ ही सात जिलों दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह के कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश हुई। पिछले पांच साल में पहली बार मानसून तय समय पर झारखंड आया है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। झारखंड में मानसून के प्रवेश का सामान्य समय 10 से 12 जून है। लेकिन पिछले पांच वर्षों के दौरान 5 से 9 दिन की देरी से मानसून आया था। इससे पहले 2021 में 12 जून को मानसून झारखंड पहुंचा था। 3-4 दिन में प्रदेश को करेगा कवर सामान्यतः पूरे झारखंड को कवर करने में 3 से 7 दिन का समय लगता है, लेकिन इस बार अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूरे झारखंड को कवर करने की संभावना है। इस दौरान अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। अगले दो दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। इस बार अल नीनो का जबर्दस्त असर दिख सकता है। इस वजह से जून में सामान्य 189.5 एमएम से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की पूरी संभावना है। ऐसे में जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हो सकती है। आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य क्षेत्र में धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 14 जून से 18 जून तक रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। वहीं मानसून के प्रवेश करने के साथ ही झारखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इससे गर्मी से हल्की राहत मिली है। सबसे अधिक सिमडेगा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 31.9 डिग्री पर पहुंच गया। रांची का अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री गिरकर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री गिरकर 34.5 डिग्री पर आ गया। डालटनगंज 39.8 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। झारखंड में मानसून का गणित झारखंड में मानसून के दौरान सामान्यतः 1022 एमएम बारिश होती है। झारखंड में पिछले साल सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। जबकि, 2024 में मात्र 1% कम हुई थी, जो सामान्य की श्रेणी में आती है। वहीं, वर्ष 2023 में सामान्य से करीब 27% कम बारिश हुई थी। मानसून प्रवेश की बात करें तो वर्ष साल 2022 में मानसून 18 जून को आया था। इस साल 817.6 मिमी बारिश हुई थी। साल 2023 में 19 जून को मानसून आया था। तब 751.3 मिमी बारिश हुई। साल 2024 में 21 जून को मानसून आया। बारिश 1008.9 मिमी हुई। इसी तरह साल 2025 में 19 जून को मानसून का प्रवेश हुआ। बीते वर्ष 1118.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
झारखंड में मानूसन का हुआ प्रवेश:5 साल में पहली बार 12 जून को आया, आज 5 जिले में झमाझम बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट