Home india झारखंड में 'येलो अलर्ट': अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में...

झारखंड में 'येलो अलर्ट': अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

0
झारखंड में 'येलो अलर्ट': अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम बदलने के साफ संकेत हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की प्रबल संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है.

इन जिलों में कम असर

आईएमडी के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं.

रविवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश

रविवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के करीब आठ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. अन्य क्षेत्रों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए विशेष रूप से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है कि लोगों को तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है.

Also Read: पलामू में रामभक्ति का सैलाब: मेदिनीनगर की सड़कों पर उतरे 42 पूजा संघ, कोयल नदी के तट पर हुआ महामिलन

मौसम वैज्ञानिक की जानकारी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

Also Read: Gumla: हनुमान जन्मस्थली में रामधुन पर नाचे भक्त, नारी शक्ति का प्रदर्शन

The post झारखंड में 'येलो अलर्ट': अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version